सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी और अब कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था, अब उसका कोई औचित्य नहीं है।
केजरीवाल गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ने पर आम आदमी पार्टी को तीन गुना वोट मिले। यह इस बात का संकेत है कि गुजरात की जनता अब आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है।
उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में पिछले 30 वर्षों से बीजेपी का शासन है, लेकिन राज्य बर्बादी की कगार पर है। सूरत जैसे शहर पानी में डूबे हैं, किसान और व्यापारी परेशान हैं। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को जिताने का ठेका लेती है।
सदस्यता अभियान के लिए केजरीवाल ने नंबर 9512040404 जारी किया और युवाओं से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, यह हवन है, इसमें आहुति दीजिए।” केजरीवाल ने 2027 के चुनावों को लेकर विश्वास जताया कि विसावदर की जीत सेमीफाइनल है और गुजरात का भविष्य आम आदमी पार्टी के साथ है।
#आमआदमीपार्टी #बिहारचुनाव #केजरीवाल #कांग्रेससेगठबंधननहीं #INDIAगठबंधन #राजनीति #बिहारराजनीति