सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन के लिए विशेष गणित-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर गणित को रोचक, व्यावहारिक एवं मनोरंजक रूप में प्रस्तुत करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में विद्यार्थियों के लिए रूबिक क्यूब सॉल्विंग प्रतियोगिता, गणित पर आधारित हैंड्स-ऑन कार्यशाला, तथा रोचक एवं ज्ञानवर्धक मैथेमैजिक प्रदर्शन शामिल हैं। ये गतिविधियाँ तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता एवं गणितीय अवधारणाओं की बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होंगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को रेखांकित करना तथा विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है साथ ही साथ गणित विषय से जुड़े भय को दूर करना भी है । मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम का कवरेज कर इस शैक्षणिक एवं बौद्धिक आयोजन को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें।