सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण दिल्ली के डिप्टी डॉयरेक्टर जनरल संजय कुमार सोहनी, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रोजेक्ट ऑफिसर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मोहित मनोचा और अग्रणी बैंक प्रबंधक आलोक चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
बैठक में आधार पंजीयन केंद्रों की प्रभावी निगरानी पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु के आधार लाभार्थियों के आधार वेरिफिकेशन को समय-सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आधार ऑपरेटरों के प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, ताकि आधार सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता सुनिश्चित की जा सके।

#आधारमॉनिटरिंगसमिति #बैठक #प्रशासनिकविकास #डिजिटलभारत #सरकारीयोजना #नीतिनिर्धारण #जनसेवा