सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   / नई दिल्ली  : यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई ) आधार से जुड़ी केवाईसी प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए एक नया सिस्टम लाने की योजना बना रहा है। इस बदलाव के तहत बैंक, फिनटेक, इंश्योरेंस और अन्य सेवाओं के लिए अब आपको न तो आधार नंबर बताना होगा, न ही पर्सनल डिटेल्स साझा करनी पड़ेंगी।

यूआईडीएआई के अनुसार, केवाईसी के लिए अब क्यूआर कोड और पीडीएफ फॉर्मेट को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी और केवाईसी प्रक्रिया अधिक सरल हो जाएगी। यह प्रक्रिया बायोमेट्रिक या ओ.टी.पी  के बिना भी पूरी की जा सकेगी।

इस सिस्टम में आधारधारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से क्यूआर कोड या पीडीएफ डाउनलोड कर सर्विस प्रोवाइडर को भेज सकते हैं। सर्विस प्रोवाइडर केवल उस क्यूआर कोड को स्कैन करके व्यक्ति की पहचान सत्यापित कर लेंगे। यह तरीका न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि गांवों और दूरदराज के इलाकों में जहां ओ.टी.पी  या बायोमेट्रिक की सुविधा नहीं है, वहां भी केवाईसी को आसान बना देगा।

पहले के एक्सएमएल आधारित ऑफलाइन केवाईसी सिस्टम में कई जटिलताएं थीं और डेटा लीक का खतरा बना रहता था। यूआईडीएआई का नया सिस्टम इन कमियों को दूर करेगा और अधिक भरोसेमंद समाधान प्रदान करेगा।

यह कदम डेटा सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

#आधार_केवाईसी #UIDAI #क्यूआर_कोड #पीडीएफ_सिस्टम #डिजिटल_पहचान #डिजिटल_इंडिया #KYC_सरलीकरण