सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : लंबे इंतजार के बाद 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकारी कर्मचारी इस बैठक में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर अहम फैसलों की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन ब्रोकरेज फर्मों के ताजा अनुमानों ने कई कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
ब्रोकरेज फर्म एंबिट कैपिटल ने अपनी जुलाई रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर की रेंज 1.83 से 2.46 रहने का अनुमान जताया है। इसके अनुसार, अगर फिटमेंट फैक्टर 1.82 रहता है तो सैलरी में करीब 14% की बढ़ोतरी होगी, जबकि 2.15 पर यह बढ़ोतरी 34% और 2.46 पर 54% तक हो सकती है।
वहीं, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का अनुमान इससे भी कम है। उनके मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.8 रह सकता है, जिसका मतलब है कि सैलरी में केवल 13% की बढ़ोतरी होगी। यह आंकड़ा 7वें वेतन आयोग से भी कम है, जिसमें 14.3% की बढ़ोतरी हुई थी।
फिटमेंट फैक्टर मौजूदा मूल वेतन पर लागू होता है और नया वेतन आयोग लागू होने के समय महंगाई भत्ता शून्य कर दिया जाता है। 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर के साथ न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया था।
अब 8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद ही तय होगा कि सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी या निराशा।
#8वांवेतनआयोग, #सरकारीकर्मचारी, #सैलरीबढ़ोतरी, #ब्रोकरेजअनुमान, #फिटमेंटफैक्टर