सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : केंद्र सरकार के लाखों पेंशनधारकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे वेतन के साथ-साथ पेंशन में भी भारी इजाफा होगा। जानकारी के मुताबिक, 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 में समाप्त हो रहा है और इसके बाद जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग प्रभावी हो सकता है।
ब्रोकरेज फर्म एम्बिट कैपिटल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पेंशन में लगभग 30 से 34 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे रिटायर्ड कर्मचारियों की मासिक आय में अच्छा खासा इजाफा होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और जीवनशैली में सुधार आ सकता है।
सरकार की ओर से हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चर्चाएं जोरों पर हैं कि केंद्र जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। इसके तहत न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर, और वेतन मैट्रिक्स में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
8वें वेतन आयोग के लागू होने से करीब 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 65 लाख पेंशनधारी लाभान्वित होंगे। ऐसे में यह फैसला आर्थिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टिकोण से देश के एक बड़े वर्ग को राहत देने वाला हो सकता है।
अब सभी की नजरें केंद्र सरकार की घोषणा पर टिकी हैं, जो आने वाले महीनों में इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा सकती है।
#8वेतनआयोग #पेंशनवृद्धि #जनवरी2026 #सरकारीकर्मचारी #पेंशनभोगी #वेतनआयोगसमाचार