ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कानून व्यवस्था से जुड़ी आमजनों की समस्याओं की प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अभिनव पहल की हैं। लोगों की समस्या को दूर करना और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने एसपी कार्यालय में पुलिस जनदर्शन का आगाज किया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में जन दर्शन का आयोजन किया। इस जन दर्शन में कुल 34 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें 7 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। 01 शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया। 26 शिकायत जांच हेतु संबंधित थाना/चौकी भेजे गए हैं।

इस अवसर पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार, रक्षित निरीक्षक अनथ पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, स्टेनो हरीश बोरकर, साइबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।