सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश म०प्र० उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में आयोजित नेशनल लोक अदालत का ई-उद्घाटन किया। इसके बाद जिला न्यायालय भोपाल में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं मॉ सरस्वती व महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर राजर्षि श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, अत्याचार निवारण अधिनियम भोपाल, अग्निन्ध्र द्विवेदी मुख्य न्यायिक मजिट्रेट भोपाल, सुनीत अग्रवाल न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल एवं सभी सम्मानीय न्यायाधीशगण, अतिरिक्त कलेक्टर अंकुर मेश्राम, सिंह डीसीपी जोन-2 भोपाल, डिप्टी कलेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त डी.सी.पी. नीतू सिंह ठाकुर, राजेश व्यास को चेयरमेन स्टेट बार काउंसिल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक खरे एवं अन्य कार्यकारिणीय सदस्यों, शासकीय अधिवक्ता जिला न्यायालय अधिवक्तागण नगरीय निकाय, विद्युत विभाग, बैंक, फायनेंस कंपनी के अधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं विधि विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय भोपाल, कुटुम्ब न्यायालय भोपाल, तहसील न्यायालय बैरसिया एवं श्रम न्यायालय हेतु कुल 50 खण्डपीठों का गठन किया। न्यायालयों में लंबित कुल रैफर्ड प्रकरण 12,189 एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरण 80.127 इस प्रकार कुल 92.316 प्रकरणों को निराकरण किये जाने हेतु नेशनल लोक अदालत में रखा गया।
#नेशनललोकअदालत #2026लोकअदालत