सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त 2025 के सेकंड हाफ में फैंस को जबरदस्त सिनेमाई तोहफे देने के लिए तैयार हैं। इस साल की दूसरी छमाही में वह लगातार चार फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर छा जाने वाले हैं। अपने अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर संजू बाबा का ये कमबैक पूरे इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।
सबसे पहले बात करें ‘बागी 4’ की, तो यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त विलेन के अवतार में नजर आएंगे, जो टाइगर श्रॉफ के साथ सीधी टक्कर में होंगे। यह एक्शन थ्रिलर पहले ही अपने पोस्टर के जरिए काफी चर्चा बटोर चुकी है।
इसके अलावा संजय दत्त की फिल्म ‘द गुड महाराजा’, जो एक ऐतिहासिक ड्रामा है, अक्टूबर में बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म में वे भारत-पोलैंड के ऐतिहासिक रिश्ते को परदे पर जीवंत करेंगे।
तीसरी फिल्म है ‘द राजा साब’, जिसमें संजय दत्त सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, और फैंस इसे लेकर खासे उत्साहित हैं।
साल के अंत में, संजय दत्त की चौथी फिल्म के रूप में ‘खलनायक रिटर्न्स’ की एंट्री होगी, जो उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म का सीक्वल मानी जा रही है।
इन चारों फिल्मों के जरिए संजय दत्त 2025 के सेकंड हाफ में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छा जाने वाले हैं और उनके फैंस के लिए यह एक यादगार साल बन सकता है।
#संजय_दत्त #बॉलीवुड #अपकमिंग_फिल्म्स #बागी4 #खलनायक_रिटर्न्स #द_गुड_महाराजा #द_राजा_साब