सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 20 जून भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक खास महत्व रखता है। इस तारीख को अब तक कुल छह भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है। इन दिग्गजों की सूची में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, विराट कोहली, अभिनव मुकुंद, प्रवीण कुमार और अब ताज़ा नाम साई सुदर्शन का जुड़ गया है।

साई सुदर्शन ने 20 जून 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में डेब्यू किया। उन्हें भारत की ओर से टेस्ट कैप नंबर 317 मिली, जो चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें सौंपी।

1996 में इसी दिन लॉर्ड्स के मैदान पर राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने एक साथ टेस्ट डेब्यू किया था। द्रविड़ ने 164 टेस्ट में 13,288 रन बनाए, जिनमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी औसत 52.31 रही। वहीं, गांगुली ने 113 टेस्ट में 7,212 रन बनाए और 16 शतक के साथ 35 अर्धशतक भी जड़े।

विराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, अभिनव मुकुंद और प्रवीण कुमार ने भी इसी तारीख को टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

इस तरह 20 जून भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक तारीख बन चुकी है, जो हर बार किसी नए सितारे के टेस्ट करियर की शुरुआत का गवाह बनती है।

#भारतीय_क्रिकेट #टेस्ट_क्रिकेट #राहुल_द्रविड़ #सौरव_गांगुली #विराट_कोहली #साई_सुदर्शन #क्रिकेट_इतिहास #20_जून #क्रिकेट_समाचार