सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 20 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद 15 जुलाई को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने 23 घंटे के सफर के बाद कैलिफोर्निया तट पर दोपहर 3 बजे समुद्र में स्प्लैशडाउन किया। शुभांशु 41 वर्षों बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। इससे पूर्व 1984 में राकेश शर्मा सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष गए थे।
यह मिशन एक्सियम-4 के तहत नासा, इसरो और स्पेसएक्स की साझेदारी में किया गया, जिसमें भारत ने एक सीट के लिए 548 करोड़ रुपए दिए। मिशन के दौरान शुभांशु ने अंतरिक्ष में 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग, भारत के सात प्रमुख अनुसंधान, पौधों की खेती, हड्डियों के स्वास्थ्य, और माइक्रोएल्गी पर परीक्षण किए।
शुभांशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ISRO प्रमुख और 500 से अधिक छात्रों से संवाद किया। उन्होंने ISS के कपोला मॉड्यूल से पृथ्वी की अद्भुत तस्वीरें भी साझा कीं। शुभांशु की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के आगामी गगनयान मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शुभांशु ने अरबों भारतीयों को प्रेरित किया है। यह उपलब्धि डिजिटल और वैज्ञानिक भारत की आकांक्षाओं को नई ऊँचाई देती है।
#शुभांशु_शुक्ला #अंतरिक्ष_से_वापसी #ड्रैगन_स्पेसक्राफ्ट #गगनयान_मिशन #इंटरनेशनल_स्पेस_स्टेशन #भारतीय_अंतरिक्ष_यात्रा #NASA #ISRO #स्पेसएक्स #अंतरिक्ष_मिशन #भारत_का_अंतरिक्ष #स्पेस_मिशन #अंतरिक्ष_यात्रा