सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत सरकार की विज़िट भारत योजना के अंतर्गत 17वें जनजातीय युवा विनिमय कार्यक्रम 2026 के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित लगभग 200 जनजातीय विद्यार्थियों ने मेरा भारत टीम के साथ राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, मध्य प्रदेश (एनआईडी एमपी) का भ्रमण किया। 17वाँ जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल करना तथा उन्हें भारत की विविध संस्कृति, इतिहास और विकास से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया।

भ्रमण के दौरान सोनल वंजारे द्वारा डिज़ाइन शिक्षा के प्रति जागरूकता पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को डिज़ाइन की अवधारणा, उसके महत्व तथा इस क्षेत्र में भविष्य में उपलब्ध अवसरों से परिचित कराया गया। इसके पश्चात एनआईडी एमपी के रजिस्ट्रार कृष्ण बिरमान ने खुद को अर्जित करें – अपने भीतर छिपी क्षमता को खोजें विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया, जिसमें विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का समापन संस्थान परिसर भ्रमण एवं अल्पाहार के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थियों को एनआईडी एमपी के शैक्षणिक वातावरण एवं डिज़ाइन शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
#जनजातीययुवा #युवाआदानप्रदान #एनआईडीएमपी #MYBharat #जनजातीयविकास #शैक्षणिकभ्रमण