सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिकी स्पेस कमांड (US Space Command) को अलबामा के हंट्सविले में स्थापित करने का आदेश दिया है। यह कदम राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले को पलटते हुए उठाया गया है। बाइडेन प्रशासन ने इसे अस्थायी रूप से कोलोराडो में स्थापित किया था।
ट्रंप ने हंट्सविले में मुख्यालय बनाने का ऐलान करते हुए कहा कि अब इसे ‘रॉकेट सिटी’ के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, हंट्सविले को यह नाम इसलिए मिला है क्योंकि यहां दशकों से अमेरिकी रॉकेट और स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी अहम गतिविधियां होती रही हैं। यहां स्थित NASA का मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर और रेडस्टोन आर्सेनल अमेरिकी अंतरिक्ष और रक्षा परियोजनाओं के केंद्र रहे हैं।
अमेरिकी स्पेस कमांड की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। यह सैटेलाइट नेविगेशन, सेना के बीच संचार, मिसाइल हमले की चेतावनी और अंतरिक्ष से जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा गतिविधियों का समन्वय करता है। हंट्सविले में इसे स्थापित करने से अमेरिका की स्पेस डिफेंस क्षमता और मजबूत होगी।
ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अलबामा ने लंबे समय से इस मुख्यालय के लिए संघर्ष किया है और अब उनका यह सपना पूरा हो रहा है। इस फैसले से न केवल अलबामा की रणनीतिक अहमियत बढ़ेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और टेक्नोलॉजी सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
#हंट्सविले #रॉकेटसिटी #DonaldTrump #SpaceCommand #USA