सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में युवा उत्सव के दूसरे दिन एकल गायन शास्त्रीय,एकल गायन सुगम, समूह गायन भारतीय एवं पाश्चात्य, रंगोली, पोस्टर,कोलाज वक्रता एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

समूह गायन प्रतियोगिता में नियमानुसार एक लोकगीत एवं एक देशभक्त जीत का गायन करना होता है। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय युवाओं का विदेश पलायन देश की हानि था। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत कर अपने-अपने विचार पक्ष एवं विपक्ष में प्रस्तुत किया।

रंगोली एवं कोलाज का विषय भारतीय संस्कृति था। वही पोस्टर का विषय भारतीय संविधान रखा गया। समूह गायन भारतीय में देशभक्ति गीत मेरे वतन हमको तेरी कसम जा लुटा देंगे हम कर कम में देंगे तू ही मेरा सनम साथ ही रहने वरना कई वर्णी जो जन्म-जन्म मर जाए जैसे लोकगीत तथा एकल गायन दुश्मनी की तो क्या पूछिए दोस्त का भरोसा नहीं लोकगीत लड़ियों ना सासू मां तुम यारों कर लो वारी जाऊं रे वंदे मातरम ऐसा देश कहीं आदि गीतों की प्रस्तुति की गई।

प्रस्तुतियों में कुलगुरु एस.के जैन ने अपनी उपस्थिति से प्रतिभागियों का एवं दर्शकों का उत्साह वर्धन किया एवं आपने युवाओं की बहुमुखी प्रतिभा की भूमिका समाज एवं देश निर्माण में महत्वपूर्ण बताई। संपूर्ण युवा उत्सव का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग एवं समन्वय प्रॉक्टर एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पवन मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।
#युवा_उत्सव #देशभक्ति #सांस्कृतिककार्यक्रम #युवा_जोश #खेल_और_संस्कृति