सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दीपावली का त्यौहार पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर दीये जलाए और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से सजाया गया, जिससे माहौल में खुशी और रौनक फैल गई। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं


यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति प्रीति पटेल ने सभी स्टाफ सदस्यों को प्रेरित किया और मेहनत, एकता तथा समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने स्नेह के प्रतीक के रूप में उपहार भी प्रदान किए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रीति पटेल ने कहा कि यूनिवर्सिटी परिवार उनकी पहली प्राथमिकता है, और वे सदैव सभी स्टाफ सदस्यों की सहायता और सहयोग के लिए तत्पर रहती हैं।
दीपावली समारोह ने पूरे यूनिवर्सिटी परिवार को एक साथ जोड़ दिया और सभी ने मिलकर इस त्यौहार को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया।

#मध्यांचलयूनिवर्सिटी #दीपावलीउत्सव #एकताकासंदेश #संस्कृतिकापर्व #दीयोंकीरोशनी #स्वदेशीदीपावली