ITDC India e-Press / Agencies

रायपुर
ब्रम्हस्वरूप प्रमुख स्वामी जी महाराज शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन वल्लभाचार्य की प्राकट्य स्थली चंपारण्य धाम में  9 अक्टूबर शरद पूर्णिमा से लेकर 12 अक्टूबर  कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि सुबह 9 बजे तक किया गया है। श्रीमद्भागवत में भी कहा गया है कि कलियुग में भगवान के कीर्तनमात्र  से ही परमात्मा की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर श्रद्धालुजनों को संतों के श्रीमुख से कथामृत का लाभ भी प्राप्त होगा। महंत स्वामी महाराज की प्रेरणा से रायपुर के नत्थानी परिवार की ओर से इस संकीर्तन का आयोजन किया गया है। संकीर्तन में आने व जाने वालों के सूचनार्थ नंबर भी जारी किया गया है जिसमें 79990 62512 एवं 92291 01218 पर संपर्क कर सकते हैं।